
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पर

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के कड़ी में गुरुवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम तथा कच्ची बस्ती में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा, प्रदीप चौमाल, भाजपा नेता इस्लाम खान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामअवतार रुतला, प्रदीप पारीक, सुशील कुमार सोनी, महेश कुमार व्यास, लीलाधर गुर्जर ,दिनेश बियाला सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।