झुंझुनूताजा खबर

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय सैनी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने

उदयपुरवाटी(कैलाश बबेरवाल) कस्बे के जवाहर मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय घूमचक्कर पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने उदयपुरवाटी पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद स्वर्गीय मदन लाल सैनी को 2 मिनट का मौन रखकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत महापुरुष स्व. मदन लाल सैनी का संक्षिप्त जीवन परिचय स्व. मदन लाल सैनी उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक, राज्यसभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान, जन्म 13 जुलाई 1943, निर्वाण तिथि 24 जून 2019 जन्म स्थान पुरोहित की ढाणी सीकर, पिता स्वर्गीय बालूराम सैनी माता- मोहिनी देवी, विवाह- 21 मई 1961 पतासी देवी के साथ हुई, संतान- एक बेटा व 6 पुत्रियाँ है। शिक्षा- बीए एलएलबी वर्ष 1970 में करने के उपरांत वकालत आरंभ किया। स्व. मदन लाल सैनी मृदुभाषी आत्मीय स्नेह कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। राजस्थान में कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण के कारण विशेष पहचान रखते थे। मजदूर किसानों के मसीहा के रूप में पहचाने जाते हैं। संपूर्ण जीवन में एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्व. मदन लाल सैनी हम सबके प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। उनके जीवन की सादगी व विचार सिद्धांत समस्त कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। जीवन मूल्य दो जोड़ी धोती, स्वयं धोना, सादा खाना, बस से रोजना यात्रा आदि जीवन की ऐसी सादगी की मिसाल है जो राजनीति में आज के समय देखने को नही मिलती है। संघ_परिवार में 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने,1964 में तृतीय वर्ष शिक्षित थे। स्व. सैनी का राजनीति सफर 1990 में झुंझुनू जिले के गुढ़ा गोडजी से विधायक तथा 1991 व 1998 मे झुंझुनू से लोकसभा चुनाव लड़ा। मार्च 2018 ने राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने गए। जून 2018 में राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान राजस्थान में संपूर्ण 25 सीट दिलाने का श्रेय राजस्थान के कार्यकर्ताओं को दिया। छात्र जीवन सीकर कॉलेज के छात्र संघ सभापति रहे। 1972 से 1984 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री रहे। 1975 के आपातकाल के दौरान संगठन के निर्णय पर वकालत छोड़ कर भूमिगत रहते हुए मजदूर क्षेत्र में आंदोलन किया। 1975 आपातकाल के दौरान सीकर जेल में रहे। मजदूर क्षेत्र संगठन की योजना से 1967 से 1970 तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता, 1972 से 1984 तक भारतीय भारत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री रहे। 1984 से 1990 तक अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रहे। 1978 से 1990 तक भारतीय मजदूर संघ के पूर्णकालिक रहे। भाजपा संगठन में भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू जिलाध्यक्ष तथा 1990 से 1997 तक प्रदेश मंत्री, तीन बार भाजपा प्रदेश महामंत्री व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। अनुशासन समिति के चेयरमैन सदस्य सचिव रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री थे, तब सैनी भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर थे। उस समय दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के प्रदेश प्रभारी, जून 2018 मैं श्री मदन लाल सैनी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। सरदार पटेल स्मारक के लिए राजस्थान के लोग संगठन संग्रहण समिति के प्रदेश प्रभारी की जिमेदारी निभाई। पंचायत चुनाव में दो बार प्रदेश स्तर के डीलिमिटेशन की जिम्मेदारी निभाई। विदेश में 1984 में अमेरिका के निमंत्रण पर भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 माह के प्रवास पर रहे और मजदूरों के विषयो को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका मंडल अध्यक्ष गीदा राम सैनी, महेश सैनी निदेशक जवाहर मेमोरियल स्कूल, चेयरमैन ससुर भोमा राम सैनी, जगदीश सैनी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, एडवोकेट लक्ष्मण सैनी पूर्व बार संघ अध्यक्ष, छीतर मल सैनी, नगर संयोजक मदन लाल सैनी एसआई, पूर्व चेयरमैन शिवराम सैनी, उपाध्यक्ष धूड़ मल सैनी, दौलत राम जीनगर सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button