Rajasthan : कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने गुरुवार को जयपुर की तर्ज केडीए वेबसाइट पर कोटा शहर का जीआइएस आधारित मास्टर प्लान लॉन्च किया है।
इससे केडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन लोकेशन के आधार पर भू उपयोग, सड़क, अवैध कॉलोनियों समेत जोन, वार्ड और पुलिस थाने समेत अन्य जानकारी आसानी से मिल जाएगी। अब इसके लिए आमजन को केडीए के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
केडीए आयुक्त वचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि शहरी प्रशासन और नागरिक सेवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के तहत वेबसाइट को अपडेट किया गया है। यह पोर्टल राज्य के एकीकृत जीआइएस सिस्टम राजघरा का उपयोग करके नागरिकों को जोधपुर मास्टर डवलपमेंट प्लान-2031 अनुसार खसरावार भू-उपयोग की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करेगा।
इसके अलावा, नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से प्राधिकरण के विभिन्न जोन, वार्ड संख्या/सीमा. पुलिस थाना क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। पूरी जानकारी वेबसाइट अथवा पर जाकर डिजिटल रूप से प्राप्त कर सकेंगे।





