
जिला कलक्टर ने

झुंझुनू, जिला कलक्टर रवि जैन ने झुंझुनू में नवसृजित राजकीय मेडिकल कॉलेज खोलने के लिये भूमि का आंवटन किया है। जिला कलक्टर ने कॉलेज निर्माण के लिये ग्राम समसपुर में स्थित खसरा नम्बर 365 रकबा 10.64 हैक्टेयर किस्म गै. मु. चारागाह में से 6.000 हैक्टेयर व खसरा नम्बर 366 रकबा 2.53 हैक्टेयर किस्म गै.मु.चारागाह में से 2.000 हैक्टेयर कुल 8.000 हैक्टेयर भूमि की किस्म खारिज कर राजस्थान भू राजस्व नियम 1963 में वर्णित शर्तो एवं उपबंधों के अध्यधीन कॉलेज निर्माण के लिए चिकित्सा विभाग को निःशुल्क भूमि का आवंटन किया है। जिला कलक्टर ने उक्त चारागाह भूमि की क्षतिपूर्ति हेतु ग्राम लुमास में स्थित खसरा नम्बर 325 रकबा 17.45 हैक्टेयर किस्म बंजड में से 8.000 हैक्टेयर भूमि को गोचर (चारागाह) दर्ज किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।