झुंझुनूताजा खबर

संगठन मंत्री बने स्वामी आनंद परितोष

11 सूत्रीय कार्यक्रम को जन जन तक पहुँचाएगे

सिंघाना [के के गाँधी ] संत सुरक्षा मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राजस्थान प्रभारी संजय ब्रह्मचारी जी ने स्वामी आनंद परितोष को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया। परितोष राज्य व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ मिल कर संत सुरक्षा मिशन के 11 सूत्रीय कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही प्रशासन व सरकार को भी अवगत कराएंगे। स्वामी आनंद परितोष ने कहा कि वो पूरी निष्ठा संगठन ,संत व धर्म रक्षार्थ संत मिशन के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाएंगे तथा जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर कार्य को गति प्रदान की जाएगी। स्वामी आनंद परितोष की नियुक्ति पर स्वामी राजेंद्र देव महाराज , डॉक्टर आचार्य संतोष महाराज , डॉक्टर रविन्द्र कुमार शाही , नरेंद्र स्वामी , कृष्ण कुमार गांधी ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button