झुंझुनूताजा खबर

सेवा परमो धर्म- शर्मा

भाजपा रसोई ने भोजन के 1000 पैकेट किए वितरित

झुंझुनू, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देशभर में 3 मई तक बढ़ाये गई लॉक डाउन के तहत कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। इस उद्देश्य को लेकर झुंझुनू भाजपा कार्यालय माननगर में संचालित भाजपा रसोई द्वारा आज शुक्रवार को शहर के मोड़ा पहाड़ क्षेत्र के नायकान बस्ती, कसाइयों की ढाणी, नट बस्ती, चौबारी मंडी, पीपली चौक, पुराना बस स्टैंड के क्षेत्र में मजदूर तबके के लोगों के घरों तक पहुंच कर शुद्ध सात्विक भोजन के एक हजार पैकेट भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किए गए। जानकारी देते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति भोजन के अभाव में ना रहे और समय पर उन्हें घर जैसा भोजन उपलब्ध हो। सेवा परमो धर्म: के सिद्धान्त पर हम कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस हेतु तत्पर रहते हुए जरूरतमंद के घरों तक प्रतिदिन भोजन पैकेट उपलब्ध करवाते रहेंगे। वितरण कार्य में महेंद्र सोनी, सन्दीप सोनी, संजय शर्मा, प्रमोद बुडानिया, जगदीश गोस्वामी, चन्द्र कान्त बंका ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button