ताजा खबरशिक्षासीकर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनायेंगे

श्री मदनलाल बियाणी बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में

सीकर, श्री मदनलाल बियाणी बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री मदनलाल बियाणी बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विभिन्न झांकियां सजायी जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार पारीक ने बताया कि भैया-बहिनों द्वारा 13 झांकियों को प्रदर्शित किया जाएगा। सर्वप्रथम झांकी श्रीगणेश,, कारागृह, यमुना पार, कृष्ण जन्मोत्सव, ओखल बंधन, माखन चोर, महारास, गोवर्धन पर्वत, कृष्ण सुदामा मिलन, मीरा भक्ति, मीरा का विषपान, कंस वध, द्युत क्रीडा की होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 7 बजे द्वीप प्रज्जवलन कर किया जायेगा। शाम सात बजे से दस बजे तक सभी शहरवासी भगवान श्रीकृष्ण की भैया बहिनों द्वार सजाई गई झांकियों के दर्शन कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाली झांकी को पुरस्कृत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button