झुंझुनूताजा खबरराजनीति

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मोदी का सम्बोधन

केशव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल सभागार में

झुंझुनूं, केन्द्र सरकार द्वारा जारी आम बजट के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया, जिसमें गरीबों का उत्थान, किसानों की आमदनी दोगुनी करने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ नए भारत के सपनों को साकार करने को लेकर सरकार कार्य कर रही है। स्थानीय केशव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के निर्देशन पर जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी व नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना, जिसमें भारत के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बना कर देश को विश्व शक्ति के रूप में वैश्विक पटल पर खड़ा करने की ओर कदम बताते हुए कार्यकर्ताओं को जिले के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में लागू योजनाओं के बारे में बताने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों को राहत देने के लिए उनकी आय को दोगुना करने के लिए कृषि के कार्य में लिए जाने वाले आधुनिक उपकरणों को सस्ता किया जाना तथा सम्मान निधि के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य भी सीधा किसानों के खातों में भेजा जाना किसानों की आय को बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगा। नदियों को आपस में जोड़ कर कृषि सिंचाई के लिए रास्ता सुगम करना। कॉरपोरेट टैक्स को कम कर लघु व बड़े उद्योग धंधों को बढ़ावा देना , आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों कपड़ा, चमड़ा इत्यादि वस्तुओं को सस्ता कर इन वस्तुओं का निर्माण भारत में करने की ओर बड़ा कदम है जिससे देश के नागरिकों की आय के साथ रोजगार के रास्ते भी खोले जा रहे हैं। विद्युत आपूर्ति को बढ़ाने हेतु सोलर एनर्जी की ओर कदम बढ़ाना, गरीब व्यक्ति जो कच्ची बस्ती व झोपड़ियों में रह रहे हैं उनके लिए 80 लाख मुफ्त पक्के मकान बनाना , 400 वंदे मातरम एक्सप्रेस चलाया जाना व 60 लाख युवाओं को रोजगार की दिशा में बढ़ाए जाने वाला कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना व देश के युवाओं को आत्मनिर्भर करने की ओर एक सराहनीय कदम है। इस मौके पर बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगडा, राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा, रामनिरंजन पुरोहित, जिला मंत्री रामस्वरूप सैनी, सुनीता स्वामी, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला चौधरी, ममता शर्मा, मंजू चौहान, सावित्री सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान , एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया , पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, नगर मंडल महामंत्री दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, पार्षद प्रमोद कुमार बुडानिया, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, ताराचंद कुमावत, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, नगर कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल ,ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इमरान राठौड़ , एससी मोर्चा जिला मंत्री मुकेश नायक, जाकिर चौहान, संपत सिंह तवर , सुरेंद्र छावसरी, ख्याली राम कुमावत, ताराचंद गॉड, श्रीराम सैनी, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, सत्यवीर गुर्जर खेतड़ी, सत्यवीर दारौता, विनोद चौहान, सौरभ सोनी, नदीम भाटी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मॉम , जिला प्रभारी भाजपा आईटी युवा मोर्चा मनीष सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button