Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / Aarti Hindi (आरती संग्रह) / आरती: श्री शनिदेव – जय जय श्री शनिदेव: Shani Dev Ji aarti

आरती: श्री शनिदेव – जय जय श्री शनिदेव: Shani Dev Ji aarti

Devotees performing Shani Aarti in temple ceremony

देवता: शनि देव
अवसर: शनिवार, शनि जयंती, शनि अमावस्या


आरती पाठ

ॐ जय जय शनि महाराज,
स्वामी जय जय शनि महाराज ।
कृपा करो हम दीन रंक पर,
दुःख हरियो प्रभु आज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

सूरज के तुम बालक होकर,
जग में बड़े बलवान ।
सब देवताओं में तुम्हारा,
प्रथम मान है आज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

विक्रमराज को हुआ घमण्ड फिर,
अपने श्रेष्ठन का ।
चकनाचूर किया बुद्धि को,
हिला दिया सरताज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

प्रभु राम और पांडवजी को,
भेज दिया बनवास ।
कृपा होय जब तुम्हारी स्वामी,
बचाई उनकी लाज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

शूर-संत राजा हरीशचंद्र का,
बेच दिया परिवार ।
पात्र हुए जब सत परीक्षा में,
देकर धन और राज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

गुरुनाथ को शिक्षा फाँसी की,
मन के गर्वन को ।
होश में लाया सवा कला में,
फेरत निगाह राज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

माखन चोर वो कृष्ण कन्हाई,
गैयन के रखवार ।
कलंक माथे का धोया उनका,
खड़े रूप विराज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

देखी लीला प्रभु आया चक्कर,
तन को अब न सतावे ।
माया बंधन से कर दो हमें,
भवसागर ज्ञानी राज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

मैं हूँ दीन अनाथ अज्ञानी,
भूल भई हमसे ।
क्षमा शांति दो नारायण को,
प्रणाम लो महाराज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥

ॐ जय जय शनि महाराज,
स्वामी जय जय शनि महाराज ।
कृपा करो हम दीन रंक पर,
दुःख हरियो प्रभु आज ॥
॥ ॐ जय जय शनि महाराज ॥


आरती करने की विधि (संक्षेप में)

  • शनिवार के दिन प्रातः या संध्या समय दीपक जलाएं।
  • तिल के तेल का दीपक और काले तिल अर्पित करें।
  • शनिदेव को नीले या काले पुष्प चढ़ाएं।
  • श्रद्धा भाव से आरती गाकर अंत में प्रणाम करें।