Goat Milk Plant Rajasthan : राजस्थान में बकरी का पालन करने वाले परिवारों की लाटरी लगने वाली है। अब राजस्थान में बकरी के दूध से साबुन व शैंपू बनाया जाएगा। बकरी के दूध से साबुन व सैंपू बनाने के लिए राजस्थान का पहला प्लांट लगाया जाएगा।
ऐसे बनने वाले प्रोडेक्ट को देश व विदेश में सप्लाई की जाएगी। ऐसे में बकरी के दूध का उत्पादन करने वाली महिलाओं को जहां पर दूध के उच्चे दाम मिलेंगे, वहीं महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने वाली है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्थान के सोजत में बकरी के दूध से साबुन और शैंपू बनाने का प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट में दूध देने के लिए एक संगठन बनाया जाएगा। यह राजस्थान का पहला संगठित गोट मिल्क साबुन-शैंपू प्लांट होगा। परियोजना पर करीब 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
1000 परिवारों को जोड़ा जाएगा
गोट मिल्क साबुन-शैंपू प्लांट लगने से जहां बकरी के दूध के उचित भाव मिलेगा, वहीं इससे सीधे तौर पर एक हजार परिवारों को रोजगार मिलने वाला है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान कार्यक्रम के तहत राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की ओर से लगाया जा रहा है।
सोजत नगरपालिका के सामुदायिक भवन में स्थापित होने वाली इस इकाई से करीब 1000 ग्रामीण परिवारों को जोड़ा जाएगा। इन परिवारों से बकरी का दूध संग्रहित कर साबुन और शैपू तैयार किए जाएंगे। परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिलेगा। महिलाओं को उत्पादन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
गोट मिल्क साबुन-शैंपू प्लांट पहला अनूठा प्लांट
राजीविका जिला प्रबंधक सविता टी ने कहा कि प्रदेश में यह अनूठा संगठित प्लांट होगा। प्रोडक्ट में सोजत की हैदराबादी नस्ल की बकरियों का दूध उपयोग में लिया जाएगा। यह दूधा प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर है, जो त्वचा और बालों के लिए लाभकारी हैं।





