Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / New Rail Services : अजमेर-दौंड और बांद्रा टर्मिनस के बीच मिली नई रेल सेवाएं, सुपरफास्ट होगा सफर

,

New Rail Services : अजमेर-दौंड और बांद्रा टर्मिनस के बीच मिली नई रेल सेवाएं, सुपरफास्ट होगा सफर

New Rail Services अजमेर-दौंड और बांद्रा टर्मिनस के बीच मिली नई रेल सेवाएं, सुपरफास्ट होगा सफर

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को दो नई रेल सेवाएं दी है। यह दोनों नई रेल सेवाएं सुपरफास्ट होने वाली है। ऐसे में यात्रियों का सफर कम समय में हो पाएगा। अजमेर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अजमेर-दौड और अजमेर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन का संचालन करेगा।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20991 अजमेर-दौड साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा 21 मई से प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से 16.45 बजे रवाना होगी। यह जयपुर स्टेशन पर 18.40 बजे आगमन और 18.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.10 बजे दौड पहुंचेगी।

यह ट्रेन 28 मई तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20992 दौड- अजमेर साप्ताहिक सुपरफास्ट 22 मई से प्रत्येक शुक्रवार को दौड से 23.10 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 20.55 बजे आगमन व 21.05 बजे प्रस्थान कर 23.40 बजे अजमेर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानीमंडी, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बोईसर, बसई रोड, पनवेल, लोनावला व पुणे स्टेशन पर ठहराव करेगी। यह ट्रेन 4 जून तक चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 19625 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा 24 मई से प्रत्येक रविवार को अजमेर से 06.35 बजे रवाना होगी। जयपुर स्टेशन पर 8.30 बजे आगमन व 8.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को 04.20 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 19626, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक रेल सेवा 25 मई से प्रत्येक सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 08.35 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 06.20 बजे आगमन व 06.30 बजे प्रस्थान कर 09.10 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानीमंडी, विक्रमगढ़ आलोट, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी व बोरीवली स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur