Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / PepsiCo Invest : भारत में बड़े निवेश की तैयारी, खाद्य उत्पाद क्षेत्र में पेप्सिको लगाएगी 5700 करोड़

,

PepsiCo Invest : भारत में बड़े निवेश की तैयारी, खाद्य उत्पाद क्षेत्र में पेप्सिको लगाएगी 5700 करोड़

खाद्य उत्पाद क्षेत्र में पेप्सिको लगाएगी 5700 करोड़

शीतल पेय और खाद्य उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी पेप्सिको भारत में करीब 5700 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी कर रही है। इसके तहत भारत के मध्य प्रदेश, असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मुख्य संयंत्र बनाए जाने हैं। इसको लेकर पेप्सिको के भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जागृत कोटेचा द्वारा जानकारी सांझा की गई है।

उन्होंने कहा कि पेप्सिको भारत को प्रमुख बाजार के रूप में देखतती है। विश्व के शीर्ष 13 मुख्य बाजारों में भारत आता है। ऐसे में यहां पर अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए व्यापक संभावनाएं देखी जा रही हैं। यह निवेश आने वाले 4 वर्षों यानी 2030 तक किया जाएगा। इस दौरान कुल 5700 करोड़ रुपये का निवेश भारत में होने जा रहा है।

3 राज्यों में लगेंगे प्लांट

सीईओ ने कहा कि यह निवेश वर्ष 2025 से 2030 के बीच करने के लिए पहले से ही प्रतिबद्ध हैं। 5700 करोड़ रुपये के निवेश तीनों राज्यों में तीन विनिर्माण संयंत्र मुख्य रहेंगे। इसके तहत इसमें मध्य प्रदेश में एक कंसन्ट्रेट्स संयंत्र बनाया जाना है। वहीं असम में स्नैक्स संयंत्र की योजना है। इसके अलावा तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर स्नैक्स संयंत्र बनाए जाने हैं। इनमें से कुछ परियोजनाएं आने वाले कुछ ही महीने में शुरू हो सकती हैं।

कई सारे उत्पाद बनाती है कंपनी

गौरतलब है कि पेप्सिको भारत में मुख्य खाद्य पदार्थ उत्पादक कंपनी है। कंपनी शीतल पेय की विशाल रेंज उपलब्ध करवा रही है। इसके अलावा स्नैक में भी कंपनी कई सारे उत्पाद हैं। इसमें लेज और के अलावा ओट्स शामिल हैं। ऐसे में इस समय पर पेप्सिको द्वारा इस निवेश को लेकर दी जानकारी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह निवेश 680 मिलियन डॉलर का होगा। जो भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्व रखता है।

फूड सेगमेंट में 11% की वृद्धि
वहीं कंपनी द्वारा भारत में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की जा रही है। कंपनी का कहना है कि पिछले करीब दो साल में कंपनी की ग्रोथ लगातार डबल-डिजिट में दर्ज हुई है। क्योंकि भारत के घरेलू बाजार की बात की जाए तो 2025 में फूड सेगमेंट में करीब 11% की वृद्धि रही है। पेय सेगमेंट से तुलना की जाए तो यह ग्रोथ काफी अच्छी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur