Archive notice This article was published on 20 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

इंदौर मंडी में चने के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। मंडी में चना 6000 से 6050 रुपए क्विंटल बिका। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि चने की कीमतों में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि आयातित चना निचले भाव पर उपलब्ध नहीं है, वहीं रुपए में कमजोरी के कारण आयात महंगा पड़ रहा है।

हालांकि कुछ व्यापारियों का कहना है कि बाजार में तेजी सीमित रह सकती है, क्यों कि सरकार के पास अभी भी लगभग 15 लाख टन चना स्टॉक मौजूद है, जो किसी भी बड़ी तेजी पर अंकुश लगा सकता है। दाल मिलर्स ने तुवर दाल में 200 रुपए क्विंटल व चना दाल में 100 रुपए क्विंटल के दाम बढ़ाएं। आयातित मालों में आई तेजी के आसार से दालों में तेजी आई है।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5750, ऑस्ट्रेलिया 6000, तुवर लेमन 7875 व उड़द एफएक्यू 8000 रुपए।

दलहनः चना कांटा 6050 से 6100, विशाल 5950 से 6000, काबुली डॉलर 7400 से 8500, रशियन 5800 से 6000, बिटकी 5000 से 5300, मसूर 6050 से 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7500 से 7700,

महाराष्ट्र लाल 7800 से 8000, कर्नाटक 8100 से 8300, निमाड़ी 7200 से 7600, मूंग बेस्ट गर्मी का 7600 से 7700, बोल्ड 8100 से 8300, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8500 से 8700, उड़द गर्मी का 7800 से 8300, हल्का 4000 से 6000 रुपए क्विंटल।

दालेंः चना दाल 7200 से 7300, मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7700 से 7900, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, तुबर दाल सवा नंबर 7800 से 8000, फूल 9000 से 9200, बेस्ट तुबर दाल 10400 से 11500, ब्रांडेड तुवर दाल 12800, मूंग दाल मीडियम 9500 से 9600,

बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 10500 से 10700, बोल्ड 10900 से 11100, उड़द दाल मीडियम 9800 से 10000, बोल्ड 10300 से 10500, उड़द मोगर 10500 से 10700, बोल्ड 10900 से 11100 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (42-44) 9950, (44-46) 9650, (58-60) 7500, (60-62) 7300 रुपए।