चुरूताजा खबर

चूरू जिले के विभिन्न विद्यालयों में करवाया जायेगा सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण कार्य – सांसद राहुल कस्वां

भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित बैंक ‘नाबार्ड’ द्वारा

चूरू, सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित बैंक ‘नाबार्ड’ द्वारा आरआईडीएफ के तहत्त चूरू जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु बजट प्रस्तावित किया गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में लगभग 7 करोड़ 28 लाख रू. की लागत से लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, आर्ट एण्ड क्राफ्ट जैसे कक्षों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्य करवाया जायेगा। जिले के सादुलपुर ब्लॉक के 11 विद्यालयों में लगभग 204.67 लाख रू, चूरू ब्लॉक के 6 विद्यालयों में लगभग 88.98 लाख रू., तारानगर ब्लॉक के 4 विद्यालयों में लगभग 51.79 लाख रू., सरदारशहर ब्लॉक के 4 विद्यालयों में लगभग 91.07 लाख रू., बीदासर ब्लॉक के 6 विद्यालयों में लगभग 146.17 लाख रू., सुजानगढ़ ब्लॉक के 2 विद्यालयों में लगभग 59.23 लाख रू एवं रतनगढ़ ब्लॉक के 4 विद्यालयों में लगभग 86.96 लाख रूपये की लागत से कक्षों के सुदृढी़करण व नवीनीकरण का कार्य करवाया जायेगा। इसके साथ ही जिले के दो विद्यालयों रामसरा ताल (सादुलपुर) एवं आबसर (सुजानगढ़) में विद्यालय के सम्पूर्ण भवन का सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण कार्य करीब 35 लाख रू. की लागत से किया जायेगा। सांसद राहुल कस्वां ने इन विद्यालयों में सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण कार्य हेतु बजट प्रस्तावित करने पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरीराज सिंह का आभार जताते हुए बताया कि भारत सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिये कृत संकल्पित है। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत्त लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा भी जिले में करीब 46 विद्यालयों में विकास कार्यों की स्वीकृति व कार्य शुरू किया किया गया है।

Related Articles

Back to top button