चुरूताजा खबर

महिला उत्पीड़न के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई – रेहाना रियाज

बुधवार सवेरे 10 से 12 बजे लोगों से करेंगी मुलाकात

चूरू, राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा है कि राज्य में महिला उत्पीड़न के प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण किया जाएगा और दोषी चाहे कोई भी हो, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग अध्यक्ष ने मंगलवार को सर्किट हाऊस में लोगों से मुलाकात के दौरान विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा करते हुए यह बात कही। इस दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न मसलों पर लोगों की परिवेदनाएं सुनीं। आमजन ने क्षेत्र जन समस्याओं और चूरू के विकास से जुड़े मसलों पर भी महिला आयोग का ध्यान आकर्षित किया, जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि प्राप्त पत्र संबंधित को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजे जाएंगे। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वे पिछले तीन वर्ष में महिला उत्पीड़न से जुड़े समस्त प्रकरणों की सूचना प्राप्त कर रही हैं और उन पर हो रही कार्रवाई की प्रभावी मॉनीटरिंग की जाएगी। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि आज जमाना शिक्षा का है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना मुकाम बना रही हैं, ऎसे में जरूरत इस बात की है कि वे अपने अधिकारों के प्रति भी जागरुक हों और किसी भी प्रकार के अत्याचार व हिंसा के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई के लिए आयोग हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि आयोग में नियमित जन सुनवाई के अलावा वे राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगी और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगी।

रेहाना रियाज ने इस दौरान यूक्रेन से आए बरजांगसर के इस्लाम खान को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राजस्थान सरकार यूक्रेन से फंसे बच्चों और परिजनों के लिए समुचित प्रयास कर रही है। यूक्रेन में युद्ध की स्थिति में फंसे बच्चे मुश्किल परिस्थितियों में हैं और उनको बचाना हम सभी का दायित्व है। इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान सुबोध मासूम ने जौहरी सागर क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी और ऎतिहासिक गढ़ के संरक्षण की जरूरत बताई और इस संबंध में महिला आयोग अध्यक्ष से अनुरोध किया। मिलने आए लोगों ने राज्य सरकार के ऎतिहासिक बजट और विशेषकर 2004 के बाद लगे कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, चिरंजीवी योजना में लाभ बढाए जाने और चूरू जिले के लिए महत्त्वपूर्ण प्रावधान किए जाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। अख्तर खान ने छात्रावास जमीन आवंटन के लिए विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति से जुड़े रियाजत खान, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, राधेश्याम चोटिया, रामनिवास सहारण, रतन लाल जांगिड़, पार्षद नरेंद्र सैनी, विकास मील, राजेंद्र कल्ला, हेमंत सिहाग, हर्ष लांबा, रामदेव बेरवाल, उस्मान अंसारी, सिराज जोइया, आबिद मोयल, योगेंद्र शर्मा, निजामुद्दीन खान, सुशील शर्मा, केशरदेव राठी, विनोद राठी, सुबोध मासूम, महेश मिश्रा, निसार, मोहम्मद अली पार्षद, रामेश्वर कस्वां बूंटिया, महबूब खान, मदनलाल शर्मा आदि ने महिला आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया और विभिन्न मसलों पर चर्चा की। राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज बुधवार सवेरे 10 से 12 बजे तक सर्किट हाऊस में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगी।

Related Articles

Back to top button