ताजा खबरराजनीतिसीकर

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर किए प्रहार, वहीं केन्द्र व राज्य सरकार की बताई उपलब्धियाँ

लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया संबोधित

लक्ष्मणगढ़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार यहां रामलीला मैदान में सीकर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए तथा केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को भारी मतों से जिताने का आवाह्न किया। इससे पहले मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से मोदी संस्थान स्थित हैलीपेड पहुंचे जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर अगवानी की।

सभा को भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती सहित पार्टी के मंचस्थ नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के चैयरमेन प्रेमसिंह बाजौर,विधायक सुभाष मील , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधायक केडी बाबर, रतन जलधारी,राजकुमारी शर्मा, भाजपा नेता दिनेश जोशी, भागीरथ गोदारा,गजनंद कुमावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला अध्यक्ष कमल सिखवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन मोदी, इंदिरा चौधरी, भाजपा नेता विष्णु भूत, दिनेश धाभाई , प्रभू सिंह गोगावास,महेंद्र जोशी, नवरंग चौधरी,लक्ष्मण सिंह रायल, सतीश शर्मा, श्री कुमार लखोटिया डॉ रेखा शर्मा आदि मंचस्थ थे । मंचस्थ नेताओं का शहर भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन दायमा, जिला मंत्री गोपाल लाटा, पंचायत समिति सदस्य राजेश खाखल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन बलवंत सिंह चिराना ने किया।

Related Articles

Back to top button