झुंझुनूताजा खबरराजनीति

भाजपा नगर मण्डल की बैठक में उठा झुंझुनूं नगर परिषद में भ्रष्टाचार का मुद्दा

जिलाध्यक्ष के आतिथ्य एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल की कार्यसमिति स्थानीय स्टेशन रोड़ स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के मुख्य आतिथ्य एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के उदघाटन सत्र में उपस्थित अतिथियों जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वम्भर पूनिया, नगर मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर मण्डल कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसमें राज्य की कोंग्रेस सरकार की विफलता, गलत नीतियों, अवरुद्ध हो चुके विकास, झुंझुनूं नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार से शहर के बिगड़े हालात पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया व नगर महामंत्री दिलीप सैनी ने प्रस्ताव का समर्थन किया। जबकि संचालन नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल ने किया। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कार्यसमिति में संगठन द्वारा किए गए कार्यों व पार्टी की आगामी रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। बूथ कार्यसमिति व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित, पार्षद प्रमोद बुडानिया , नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, मनोज राजोरिया , ख्याली राम कुमावत, संपत सिंह तवर, एससी मोर्चा जिला मंत्री मुकेश नायक, विजय खिंची, शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र शर्मा , मनीष ,पार्षद विजय सैनी, पूर्व पार्षद कुलदीप पुनिया , सुधीर चाहर, संजय भार्गव , ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुशील भार्गव, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, विनोद चौहान, इंद्राज सैनी, सुभाष सैनी मावंडिया, विनोद चाँवरिया सहित नगर के पदाधिकारी , बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button