चुरूताजा खबर

मतदाताओं की रही लंबी कतारें, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में रहा उत्साह

चूरू , [सुभाष प्रजापत ] जिले के सात्यूं गांव स्थित बूथ संख्या 179, तारानगर शहर के बूथ संख्या 152, हड़ियाल, राजपुरा, ढाणा पट्टा राजपुरा, दूधवाखारा, तारानगर शहर के बूथ संख्या 114 ओसवाल पंचायत भवन, जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय, इन्द्रमणी पार्क स्थित सूचना केन्द्र भवन, सुजानगढ़ के सालासर सहित मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार रही। महिला मतदाता सिलोचना, सुमित्रा, सपना, सजना, मंजू, इन्द्रा, चन्द्रकला, रूकमणी, संतोष, तीजा, सुमित्रा, चंद्रकला, लक्ष्मी, गीता, प्रियंका व निर्मला ने मतदान कर खुशी जताई। इसी के साथ जिला मुख्यालय पर डाॅ दीपक सिंह व सीमा, महिला मतदाता सिलोचना, सुमित्रा, सपना, सजना, मंजू, इन्द्रा, चन्द्रकला, रूकमणी, संतोष, तीजा, सुमित्रा, चंद्रकला, लक्ष्मी, गीता, प्रियंका व निर्मला ने मतदान कर खुशी जताई। इसी के साथ दंपति कमल कुमार रघुवानी व दिव्या रघुवानी ने अपनी बेटी चांदनी के साथ मतदान किया। वहीं दूधवाखारा मतदान केन्द्र पर 70 वर्षीय महिला मतदाता लक्ष्मी अपने पोते सिद्धार्थ और 79 वर्षीय फतेहसिंह अपने परिवार सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंचे। मोरथल गांव में शादी में व्यस्तता के बावजूद भाई-बहिन पूनम व महेश कारेल ने मतदान किया। जिला मुख्यालय पर दंपति डाॅ दीपक सिंह व सीमा, दंपति कमल कुमार रघुवानी व दिव्या रघुवानी ने अपनी बेटी चांदनी के साथ मतदान किया। जिला मुख्यालय स्थित पुत्री पाठशाला बूथ संख्या 132 में 95 वर्षीय गोपाल सिंह महरोक व दूधवाखारा मतदान केन्द्र पर 70 वर्षीय महिला मतदाता लक्ष्मी अपने पोते सिद्धार्थ और शहीद शक्ति सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हडियाल में 79 वर्षीय फतेहसिंह परिवार के सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंचे। दूधवाखारा में भाई -बहिन भावना व विनीश ने मतदान किया। वहीं सात्यूं के मुकेश प्रजापत, भावना अग्रवाल, कोमल शर्मा, मनीषा शर्मा ने पहली बार मतदान कर खुशी जाहिर की।

Related Articles

Back to top button