
शुक्रवार सुबह 7 से 10 बजे तक
दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] खाचरियावास के 132 केवी जीएसएस के अधीनस्थ आने वाले गांवों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह 7 से 10 बजे तक बंद रहेगी। जानकारी देते हुए निगम के सहायक अभियंता एसपी कांसनिया ने बताया कि चैनपुरा, पचार, कुली, चक, कांकरा, डांसरोली, खाचरियावास व उमाड़ा की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत रखरखाव व मरम्मत का कार्य किया जाएगा।