चुरूताजा खबरविशेषवीडियोशिक्षा

Video News – शिक्षक भर्ती को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद

लेवल-2 में 6000 पद घटाकर 25 हजार 500 पदों पर ही भर्ती करने से शुरू हुआ विवाद

युवा कर रहे है पदों को बढाने की मांग, सोशल मीडिया पर चलाई मुहीम

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर शुरू की गई रीट परीक्षा लम्बे समय से विवादों में रही है वही अब राजस्थान के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भर्ती से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 46 हजार 500 पदों पर भर्ती की स्वीकृति जारी की थी। उन्होंने लेवल-1 में 6000 पद बढ़ाकर 21,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की। वहीं लेवल-2 में 6000 पद घटाकर 25 हजार 500 पदों पर ही भर्ती करने का फैसला किया है। जिसके बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मुख्यमंत्री के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। वहीं देशभर में राजस्थान के युवाओं की लेवल 2 के पद 32000 करो की मांग ट्रेंड करने लगी है। इस मांग को लेकर युवाओं से बात की है।लेवल-2 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि 2021 की परीक्षा में उनका सिलेक्शन हो गया था। लेकिन आखिरी वक्त में सरकार ने पेपर रद्द कर दिया। वहीं इस बार भी परीक्षा से 3 महीने पहले सरकार ने 6000 पद घटाकर लाखों युवाओं की उम्मीदों को कमजोर कर दिया है। जबकि लेवल-2 में 15000 पद पुरानी भर्ती प्रक्रिया के शामिल थे। इसलिए सरकार को फिर से लेवल-2 के पदों को बढ़ाकर 32000 करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button