चुरूताजा खबर

मन की बात कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों का सम्मान एवं एक पेड़ मां के नाम लगाया

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मण्डल के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने शहर मण्डल के पांचों शक्ति केन्द्रों पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 112 वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुना | भाजपा शहर मण्डल के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस शक्ति केन्द्र पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने भाजपा कार्यकताओं के साथ मन की बात का लाइव प्रसारण सुना | भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी ने बताया कि शहर मण्डल के पांचों शक्ति केन्द्र पर भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने मन की बात का लाइव प्रसारण सुना है | मन की बात कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलम्पिक के लिए खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने के लिए देशवासियों से अपील की है | पेरिस ओलम्पिक में खिलाडी भारत का मान बढ़ाने वाले है उन्होंने बाघ मित्र कार्यक्रम, एक पेड़ मां के नाम एवम आगामी 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के विषय में विस्तार से बात रखी | इसके अलावा नेशनल हैंडलूम डे एवम परी प्रोजेक्ट के बारे में भी मन की बात में विषय रखा | इस दौरान पांचो शक्ति केन्द्रों पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button