Breaking Liveअपराधचुरूताजा खबरविशेषवीडियो

Video News – अपने से एक साल छोटे युवक के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही विवाहिता ने लगाईं सुरक्षा की गुहार

एसपी से लगाईं सुरक्षा की गुहार कहा -ससुराल वाले जान से मारने की दे रहे है धमकियां

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] हरियाणा की एक शादीशुदा महिला चूरू जिले के गांव चलकोई के युवक के साथ लिव इन में रह रही है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और ससुराल में देवर और ननद भी उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे इसलिए उसने अपना ससुराल छोड़ दिया। वह अभी अपने से एक साल छोटे युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। इस महिला के 2 साल का एक बालक भी है जिसे भी वह अपने साथ ले आई। सुरक्षा के लिए दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी दफ्तर में हरियाणा के सिवानी निवासी 23 वर्षीय पूनम नायक ने बताया कि उसका ससुराल भादरा का रतनपुरा है। उसकी शादी साल 2015 में हुई थी। पूनम ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसके ससुराल पक्ष के लोग भी उसे प्रताड़ित करते थे। पूनम ने बताया कि उसके 2 साल का एक बेटा भी है। उसने बताया की चूरू के गांव चलकोई के 22 वर्षीय भेराराम नायक की मौसी का घर सिवानी में है। भैराराम नायक आठवीं कक्षा तक पढ़ा है, भैराराम सेटरिंग का काम करता है। पूनम नायक ने बताया कि 7 महीने पहले उसकी जान पहचान भैराराम से उसे वक्त हुई थी जब वह अपनी मौसी के घर आया हुआ था। जान पहचान होने के बाद उसकी मोबाइल पर बातें होती और दोनों का इंस्टाग्राम पर भी संपर्क था। पूनम ने बताया की भेराराम के बारे में उसके ससुराल वालों को पता लग गया था। दीपावली के पहले जब वह भैराराम से मोबाइल पर बात कर रही थी तो उसके ससुराल वालों को पता लग गया इसके बाद उसकी पिटाई भी की गई। उसने बताया कि 17 जनवरी की रात को वह अपने घर पर बिना बताए निकल गई थी। वह अपने साथ 2 साल के बेटे को लेकर भी आई थी। अपने गांव से वह तारानगर आ गई, यहां से भेराराम के साथ दोनों जयपुर पहुंच गए। इसके बाद दोनों जयपुर के एक होटल में रहे। पूनम ने बताया कि अब उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं इसलिए सुरक्षा के लिए वह एसपी दफ्तर पहुंची है। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button