![](https://shekhawatilive.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250213-WA00631.jpg)
महाराजा सूरजमल को जयंती पर किया याद
सूरजगढ़, खरड़िया भवन सूरजगढ़ में पूर्व बैंक प्रबंधक बाबूलाल बडगूजर की अध्यक्षता में सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया। भरतपुर के महाराजा सूरजमल और भारत कोकिला के नाम से विख्यात सुप्रसिद्ध कवयित्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा की सदस्य और देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सरोजिनी नायडू और महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, शिक्षाविद् राजपाल सिंह फौगाट, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, रामस्वरुप आसलवासिया, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, सुदेश खरड़िया, यश डैला आदि ने सरोजिनी नायडू और महाराजा सूरजमल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाबूलाल बडगूजर की तरफ से गोल्ड मेडलिस्ट योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर जगदेव सिंह खरड़िया, धर्मपाल गाँधी, डा. प्रीतम सिहं खुगांई, बाबूलाल बड़गुजर, सुदेश, यश डैला, विवेक गजराज, रामस्वरूप आसलवासिया, जगदीश लोरानियां, राजपाल सिंह फौगाट, सज्जन कटारिया, रघुवीर भाटिया, सुरेश डाबला, मानसिंह कुलहरि, अनिल डुलानियां, मुकेश लुगरिया, रतनलाल चेतीवाल, पवन कुमार, सत्येन्द्र नेहरा, खुशी, शंकर भार्गव, अमित, महमूद खान, मोहम्मद समीर आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीतम सिंह खुगांई ने किया। जगदेव सिंह खरड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।