चुरूताजा खबर

पीएचईडी मंत्री चौधरी अल्प प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचे

Avertisement

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान सरकार में पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी शुक्रवार को जयपुर से बीकानेर जाते समय अल्प प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचे | इस दौरान रतनगढ़ विधानसभा भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुष्पहार,साफा एवम पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवम अभिनन्दन किया | इस अवसर पर पीएचईडी मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश में डबल ईंजन की सरकार है | विकास कार्यों में तेजी आई है | केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहा है | मंत्री ने पीएचईडी अधिकारीयों को निर्देशित किया कि पानी से जुड़े हुए किसी भी प्रकरण को लंबित नही रखे | उसका अविलम्ब समाधान सुनिश्चित करें | भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक महर्षि ने कहा कि मोदी सरकार की योजनायें घर घर तक पहुंची है | आमजन तीसरी बार भी मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है | इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,बजरंग गुर्जर,सन्तोष तालनिया ,भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी,हरिप्रसाद दायमा,हिम्मत सिंह,स्वरूप सिंह,गिरधारी प्रजापत,निरंजन रुन्थला,प्रदीप भरतीया,राकेश शर्मा, प्रदीप सैनी ,शम्भूदयाल लाटा,सुरेन्द्र सिंह,सुशील इन्दौरिया,नन्दलाल सुरोलिया,प्रवीण शर्मा,सुनील शर्मा,किसन सैनी,Sसलीम खान,विकास सैनी,नरेन्द्र जांगिड सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button