
चूरू, जोड़ी, सहजुसर, चलकोई व खींवासर आदि गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि विकास कार्य करना हमारा उद्देश्य है। विकास कार्य को भी प्राथमिकता दी जायेगी। गांव के विकास में कार्य करना ही सामाजिक सरोकार है। आमजन को लाभाविन्त करना ही हमारा ध्येय है। गांवों में विकास करना ही पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खींव सिंह जोड़ी ने की। कार्यक्रम में जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा नेता विक्रम कोटवाद, चन्द्राराम गुरी, प्योरलाल ढाका, सरपंच शिशपाल, बजरंग सिंह, सरंपच कन्हैयालाल, पदम सिंह, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रकाश शर्मा, रामचन्द्र धाणक, लक्ष्मणपुरी, पूर्व सरंपच मघाराम आदि ने अतिथियों का आभार व्यक्त किये। संचसलन जितेन्द्र सिंह जोड़ी ने किया।