झुंझुनूताजा खबर

बगड़ के विकास आल्हा बने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष

झुंझुनू विधानसभा उप चुनाव में आसपा के साथ मिलकर देंगे कड़ी टक्कर – विकास आल्हा

झुंझुनूं, भीमआर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद (नगीना सांसद) ,राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल एवं भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल की सहमति से भीम आर्मी भारत एकता मिशन का झुंझुनूं जिले का जिलाध्यक्ष बगड़ कस्बे के विकास आल्हा को मनोनीत किया गया है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि उन्हें संगठन के द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और जिले में भीम आर्मी को मजबूत बनाकर हमेशा बहुजनों की शोषितों की,पीड़ितों की आवाज को बुलंद करेंगे और बहुजन समाज की सेवा में हमेशा तैयार मिलेंगे। नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण के नक्शे कदम पर चलते हुए कार्य करेंगे। जिले में बहुजनो के ऊपर आए दिन होने वाले अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संविधान के दायरे में रहकर उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा।

जिले में नई भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिसमें युवा साथियों को मिशन में जोड़कर जिले की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। विकास आल्हा पूर्व में नगर मंडल अध्यक्ष बगड़, जिला सचिव, जिला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रहकर सामाजिक कार्य मे अहम भूमिका निभा चुके हैं, जिसके चलते भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त उनको किया गया। जिलाध्यक्ष बनने पर अंबेडकर भवन झुंझुनूं में माला पहनाकर स्वागत किया एवं बहुजन समाज के मौजिज लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक महावीर सानेल, डॉ.हीरा लाल रसकरण (सेवानिर्वत अतिरिक्त महानिदेशक), एसी ,एसटी निवारण समिति जिला अध्यक्ष सेवानिवृत डिप्टी निरंजन प्रसाद आल्हा, पिलानी विधानसभा प्रत्याशी रामस्वरूप सिंह, सूरजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी शंकुन जिलोवा, एएसपी जिला अध्यक्ष प्रदीप ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बगड़ सतवीर बरवड़, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष रामलाल चंदेलिया, रविंद्र गर्वा उपसरपंच, राकेश उपसरपंच,भीम आर्मी पूर्व अध्यक्ष गोविंद, अंसार,रोहित,रवि, पार्षद शुभकरण बरवड़,पार्षद सुभाष बुंदेला, महेंद्र सिंह चारावास,डॉक्टर सुरेश शिला, विकास मेघवाल, दिनेश बड़ागांव, नरेश सैनी, भजन लाल, बलबीर,आजाद बुडाना, सुनील, अजय, लोकेश, नरोतम,शीशराम सिलोलिया, आमीर खान,शुभकरण चिड़ावा, शाहरुख,बीएल बौद्ध, रोहितास,दुर्गा प्रसाद बौद्ध,पवन,कमलेश काला, सकील फौजी,प्रमोद, गजानंद,अरविंद सुनिया, विजयपाल, सुभाष बुनकर,मुकेश माहीच,प्रमोद, विशाल आल्हा, सुदर्शन ,अजीत धनौरी,योगेश निर्मल, बंटी, इंद्राज बधाई दी।

Related Articles

Back to top button