झुंझुनूताजा खबरशिक्षा

बगड़ में राजकीय स्कूल में पुत्र की स्मृति में बनवाए कक्षा कक्ष का लोकार्पण

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ की ओर से अपने पुत्र लोकेंद्र सिंह राठौड़ की स्मृति में शहीद प्रशांत बुंदेला राजकीय सी सै स्कूल में बनवाए गए कक्षा कक्ष का आज शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। लोकेंद्र सिंह राठौड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कक्षा कक्ष लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच थे। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने की तथा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सुशीला बुंदेला, गोविंद सिंह राठौड़, प्राचार्य विनोद झाझङिया व बगड़ नगर विकास संस्थान अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राकेश शर्मा ने किया। आभार प्राचार्य विनोद झाझङिया ने जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button