
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना

झुंझुनूं , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना 18 फरवरी दोपहर 12 बजे ज़िले के चनाणा ग्राम पहुँचे । जानकारी देते हुए भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि चनाना पहुँचकर उन्होंने भाजपा नेता रजनीश चनाणा की दादी के निधन पर शोक व्यक्त किया । इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, जयपुर उप महापौर मनीष पारीक, चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश गजराज , जिला मंत्री सुनील लांबा, पुरुषोत्तम सैनी बगड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।