चुरूताजा खबरराजनीति

भारत जोडो न्याय यात्रा : भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से पोस्टर विमोचन

चूरू, कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी के नैतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ओर से 14 जनवरी 2024 मणीपुर से लेकर 20 मार्च 2024 मुम्बई तक भारत जोडों न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह यात्रा देशभर के कुल 15 राज्यों 110 जिलों 100 लोकसभा क्षेत्रों 337 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, 7613 किलो मीटर लम्बी इस याञा का मुख्य उद्देश्य देशभर में सामाजिक आर्थिक राजनैतिक न्याय की स्थापना करना है इसी याञा के सम्बन्ध में चूरू जिला मुख्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस (मीडिया विभाग) के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट सद्दाम हुसैन एवं भारतीय युवा कांग्रेस चूरू विधानसभा अध्यक्ष शोयल खान डीके के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की ओर से भारत जोडो न्याय यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गाँधी के संदेश को जन जन तक पंहुचाने की अपील की गई | 

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस (मीडिया विभाग) के राष्ट्रीय संयोजक एवं गुजरात राज्य के प्रभारी एडवोकेट सद्दाम हुसैन, युवा कांग्रेस चूरू विधानसभा अध्यक्ष शोयल खान डीके, फरमान खान, चेतन प्रजापत, मुकेश कुमार, वसीम चोहान, अजीज गौरी, अब्दुल्ला कुरैशी, शाहिद सौलकीं, प्रेमचंद्र, सैफ कुरैशी, बिलाल खान, समीर खान, जावेद खान, अल्ताफ,  सुलेमान मणीयार सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button