ताजा खबरराजनीतिसीकर

जन आक्रोश रैली को लेकर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

राजस्थान में बढ़ते हुए अपराधों एवं सरकार की विफलता पर जन आक्रोश रैली हेतु अजीतगढ़ मूंडरू झाड़ली भारणी भाजपा मंडल के

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] आसपुरा के वीर तेजाजी महाराज मंदिर में राजस्थान में बढ़ते हुए अपराध एवं सरकार की विफलता पर जन आक्रोश रैली हेतु अजीतगढ़ मूंडरू झाड़ली भारणी चारों भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक मुख्य अतिथि पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें शंकर लाल यादव प्रधान अजीतगढ़ ,थोई झाड़ली मंडल अध्यक्ष पवन सांई , श्याम सिंह शेखावत मऊ, बर्फी देवी सरपंच करड़का, अजीतगढ़ दिवराला मंडल महामंत्री गोपाल मंगावा, अजीतगढ़ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र डागर ,उपाध्यक्ष नीरज शर्मा आसपुरा, कैलाश जाट शक्ति संयोजक केंद्र अजीतगढ़, बनवारीलाल ठेकेदार पंचायत समिति मेंबर, शमशेर ,महादेव सिंह देवंदा, एड.कमलेश शर्मा , श्यामसुंदर खंडेलवाल, अजीतगढ़ सोसायटी अध्यक्ष पूरणमल गुर्जर मंडूस्या , जितेंद्र बडसीवाल, रतन लाल खटीक आसपुरा, प्रभु सिंह कुड़ी ,आईटी सेल विक्रम कुमावत, सुरेश जांगिड़, सरदार डाबर ,रोहित माहेश्वरी, मक्खन स्वामी, राम अवतार बुर्जा की ढाणी ,राजेंद्र चौधरी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से खर्रा का स्वागत किया एवं पूर्व विधायक खर्रा ने आने वाली 1 दिसंबर से 10 दिसंबर 2022 तक एकजुट होकर जन आक्रोश रैली के माध्यम से वर्तमान सरकार की विफलताओं एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर विरोध प्रकट करने हेतु कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया।खर्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता झाबर सिंह खर्रा है।

Related Articles

Back to top button