चुरूताजा खबरराजनीति

भाजपा ने किया जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] झारखण्ड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है, जिसमें करीब 300 करोड़ की नकदी मिली है। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सांसद साहू का पुतला जलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के घर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। छापेमारी में करीब 300 करोड़ रुपए की नकदी मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में खुला भ्रष्टाचार होता है। इसका जीता जागता उदाहरण हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जो गारंटी आमजन को दी है। वह पूरी करके दिखाएंगे। कांग्रेस के राज से आमजन त्रस्त हो गया था, जिसको जनता ने पलट दिया है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस मौके पर ओम सारस्वत, हेमसिंह शेखावत, अशोक तंवर, दीनदयाल सैनी, एम गोपाल बालाण, सचिन जांगिड़, सुरेश प्रजापत, सुरेश सारस्वत, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता विमला गढ़वाल, नंदू मोजासिया, दौलत तंवर, कपिल रक्षक, सुनील ढाका, पवन गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, राकेश शर्मा, अरूण शर्मा, राजेश माटोलिया, ओमप्रकाश इंदौरिया, आदिल खान, सुनील टकणेत, संजीव वर्मा, जयपाल सिंह टकणेत, विजय शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button