झुंझुनूताजा खबर

कांग्रेस सरकार में महिलाओं की दुर्गति विचारणीय – मधु शर्मा

भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता

झुंझुनू, कांग्रेस सरकार में महिलाओं की जो दुर्गति हो रही है यह बहुत ही विचारणीय विषय है। कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं को स्वयं एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी तभी वह स्वयं की सुरक्षा कर पाएगी । यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा का। मंडावा विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र के प्रत्येक गांव कस्बे में जाकर महिलाओं के अंदर जागृति पैदा करने का कार्य करेंगे व भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में महिलाओं के अंदर अत्यधिक उत्साह हो उसके लिए महिला मोर्चा के साथ कार्य करेंगे। मधु शर्मा ने प्रेस के साथ बातचीत में कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से जागरूक हैं इसी का एक उदाहरण सुशीला सीगड़ा जिनको भारतीय जनता पार्टी ने मंडावा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतारा है वह एक सशक्त उम्मीदवार हैं जिनको लेकर महिलाएं घर घर महिला मतदाताओं को जागृत करेंगे कमल मेहंदी प्रतियोगिता एवं ऐसी अनेक रंगोलियां इत्यादि कार्यक्रम कर महिलाओं के अंदर जागरूकता पैदा करेंगे और 21 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो इस क्षेत्र में प्रयास करेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला चौधरी, जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button