झुंझुनूताजा खबरपरेशानी

चंवरा में अटल सेवा केंद्र पर मटका फोड़ प्रदर्शन

Avertisement

 गांव  के अटल सेवा केन्द्र पर बुधवार को छ: महिने से वार्ड 6-7 में पानी नही आने से आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय व पंचायत विभाग के खिालाफ मटका फोड़  प्रर्दशन कर पानी की मांग की। चंवरा गांव  से तीन दर्जन महिलाए इक्कठी होकर किरण कंवर के नेतृत्व में अटल सेवा केन्द्र पर खाली मटका लेकर पहुँची। और अटल सेवा केन्द्र पर प्रर्दशन कर एलडीसी को अवगत करवाया गया। परेशान महिलाओं एलडीसी संजु शर्मा को मोके पर उलझ कर खरी -खोटी सुना दी। शर्मा ने समझाईस कर महिलाओं को जलदाय विभाग के पास इस समस्या को अवगत कराने के लिए कहा। महिलाओं ने कहा कि अगर पांच दिन में पानी की समस्या का समाधान नही हुआ तो अटल सेवा केन्द्र पर भूख हड़ताल कर धरने पर बैठेगें। प्रर्दशन करने वाले शारदा कुमावत, शायरबानो, लक्ष्मीदेवी, गुलाबी देवी, शहीदा बानो, सुनिता, गीता देवी, अलफ ल बानो, गिनाड़ी देवी सहीत दर्जनों महिलाए शामील थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button