
50 हजार 293 लोगों का किया सर्वे

चूरू, चूरू शहर में आज बुधवार को 79 चिकित्सा टीमों ने शहर के तीन किलोमीटर के क्षेत्र में घर-घर सर्वे किया। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि 79 चिकित्सा टीमों ने चूरू शहर के 7 हजार 779 घरों के 50 हजार 293 लोगों का घर-घर सर्वे किया। उन्होंने बताया कि चूरू शहर के तीन किलोमीटर क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है। घर-घर सर्वे में 65 वर्ष से अधिक आयु के 3 हजार 717 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा डाइबिटिज, अस्थमा व उच्च रक्तचाप के 1081 तथा होम क्वारेंटाईन वाले 55 लोग व 58 खांसी, जुकाम व बुखार के रोगी मिलें है। पूर्व में पाबंद किए गए लोगों को भी इस दौरान होम क्वारंटाइन के लिये पाबंद किया गया तथा उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी गई। चूरू शहर में दो दिन में 14 हजार 429 घरोें के 93 हजार 232 लोगों का घर-घर सर्वे किया है।