
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा मंडल द्वारा चलाए जा रहे

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा मंडल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह का समापन आज हुआ। भाजपा नगर मंडल द्वारा सात दिनों तक विभिन्न सेवा कार्य किए गए। सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय चिकित्सालय में श्रमदान करते हुए सफाई की। जबकि अस्पताल में 6 माह से सफाई व्यवस्था ठप्प थी। चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय बुंदेला का अभिनंदन किया गया तथा अस्पताल प्रशासन को साफ सफाई से जुड़ी सामग्री उपलब्ध करवाई गई। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत आज के चिकित्सालय में नवजात बालिका व उसकी माता को शॉल व बेबी किट दिया गया। इसके अलावा राजकीय माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 70 पौधे लगाए गए तथा श्रमदान किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष पवन बोथरा, नगर महामंत्री मदन दाधीच, भगवानाराम कुचेरिया, राजेश गर्ग, खेमचंद पारीक, ओबीसी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष परमेश्वर घोड़ेला, महामंत्री विष्णु प्रजापत, भगाराम प्रजापत, मंगतदास स्वामी, बलराम सोनी, विक्की सेन, रामावतार पांडे, राजेश पांडे, किशन मेघवाल, मान सिंह शेखावत सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे