चुरूताजा खबरराजनीति

प्रदेश में अपराधी बेखौफ अंजाम देते है वारदात को, कानून व्यवस्था चौपट – महर्षि

यात्रा का गांवों में जगह-जगह स्वागत,सभाओं में दिख रहा है जबरदस्त उत्साह

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राज्य की कांग्रेस सरकार के जंगलराज,भ्रष्टाचार एवम कुशासन के विरुद्ध भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का रथ बुधवार को चौथे दिन रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव देराजसर,हरदेसर,नायकों की ढाणी,कादिया,ठठावता,मेघवालों की ढाणी,बीरमसर,कानसुजियों की ढाणी, लूंछ, सांगासर,भिन्चरी,खोतडी एवम लोहा में पहुंचा | इस दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव की समस्याओं को लिखकर शिकायत पेटी में डाला एवम कांग्रेस सरकार के कुशासन एवम भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया | इस अवसर पर सभाओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि राजस्थान गैगस्टरों की शरणास्थली बनी हुई है | वर्तमान में अपराधी प्रवृति के लोग सबसे ज्यादा राजस्थान में अड्डा बनाकर रहना पसंद करते है क्योकिं राज्य की कानून व्यवस्था पूर्णतया चौपट हो गई है | अपराधियों के हौसलें बुलन्द है हर रोज हत्या, लूटपाट, डकैती, चोरी अदि घटनाओं को अपराधी प्रवृति के लोग बिना डर-भय के अंजाम तक पहुंचा रहे है | दिन-दहाड़े गोलियां चल रही है,बेकसूर लोग मारे जा रहे है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार मूक दर्शक बनकर सारी अपराधिक घटनाओं को देख रही है | गृह मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री गहलोत के पास है लेकिन उनका ध्यान कानून व्यवस्था बनाने में नही है, उनका सारा ध्यान गत चार वर्षों में सरकार बचाने में रहा है | ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस सरकार का पुलिस पर किसी भी तरह का नियंत्रण नही रह गया है | क्योकिं पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था लागू करने में एवम अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है | महर्षि ने कहा कि जिसका खामियाजा आमजन को अपराधों की घटनाओं का शिकार हो कर चुकाना पड रहा है | राज्य में कानून व्यवस्था से बेहाल आमजन ने तय कर लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य कि नाकारा सरकार को उखाड़ फैकने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चूका है | यात्रा की सभाओं में ग्रामीणों ने विधायक महर्षि को अपने गांव की समस्याओं से अवगत करवाया,जिस पर विधायक ने मौके पर ही सम्बंधित अधिकारीयों से वार्ता करते हुए समस्या का समाधान करवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की | आक्रोश यात्रा में जन सभाओं को यात्रा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, पंचायत समिति सदस्य हिम्मत सिंह मालासी,हनीफ खत्री,स्वरूप सिंह सेहला ने भी सम्बोधित किया | इस दौरान यात्रा सुमेरसिंह ठठावता,माणक चन्द प्रजापत,लूंछ सरपंच संपत नायक,महेंद्र सिंह मालासी,,रामकिशन गौरिसरिया,झाबरमल जांगिड,राजेश मेघवाल,मदन महर्षि,मुकेश सिंह लोहा,सरपंच भंवरलाल पूनिया,राकेश शर्मा लूंछ,कन्हैयालाल चौमाल,राजकुमार महर्षि,सीताराम शर्मा,सीताराम गुर्जर,सुशील इन्दौरिया,नन्दलाल सुरोलिया, सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button