चुरूताजा खबरराजनीति

बिकानेर जनसभा को लेकर रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बैठक हुई आयोजित

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] बीकानेर के नौरंगदेसर में आगामी 8 जुलाई 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र में नई परियोजना का उदघाटन करेगे | विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बैठक स्थानीय पौद्दार गेस्ट हाउस में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने ली | इस दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सभी अतिथियों ने मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रकाश डाला | बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि 8 जुलाई को बीकानेर के नौरंगदेसर में आयोजित विशाल जनसभा को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेगे | एवम क्षेत्र को कई नई परियोजना की सौगात भी देंगे | रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में बीकानेर जनसभा को लेकर उत्साह एवम उमंग का माहौल है | विधानसभा क्षेत्र से हाजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता जनसभा को सफल बनाने के लिए बीकानेर के नौरंगदेसर जाने के लिए उत्साहित एवम नई उर्जा से सरोबार है | महर्षि ने कहा कि भाजपा प्रदेश एवम जिला नेतृत्व ने रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए, जो लक्ष्य निर्धारित किया है | उसे पूरा करने के लिए हम सब भाजपा कार्यकर्त्ता पूर्ण मनोयोग से तैयारियों में जुटे हुए है | और एतिहासिक जनसभा के हम सब साक्षी बनाने वाले है | इसके साथ ही विधायक महर्षि ने भाजपा कार्यकर्ताओं से हाथ खड़ा करवाकर जनसभा में चलने का आह्वान किया | पूर्व जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा ने कहा कि रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र पार्टी कार्यक्रमों में हमेशा अव्वल रहता है | और हर कार्यक्रम में अपने निर्धारित लक्ष्य से बढ़कर दम-ख़म दिखाता है | उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि 8 जुलाई की जनसभा को सफल बनाने के लिए रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्त्ता निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा संख्या में बीकानेर पहुँचने के लिए तैयार है | बैठक को कई भाजपा नेताओं ने सम्बोधित करते हुए बीकानेर जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार रिणवा,पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह फ्रांसा,जिप सदस्य एवम पूर्व प्रधान सन्तोष तालनिया,भागीरथ सिंह राठौड़,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष हनीफ खत्री,महिला मोर्चा जिला मंत्री कौशल्या सैनी,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अमिता मुदगल,स्वरुप सिंह सेहला,पवन बोथरा,गिरधारी कांटीवाल,अरविन्द इन्दौरिया,जयराम जांगिड,विक्रम सिंह मालपुर,भवानी सिंह राजपुरोहित,छापर नपा अध्यक्ष श्रवण माली,गोपाल मारू,महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम शर्मा,शिवभगवान कम्मा,दीनदयाल स्वामी,लालचंद प्रजापत,प्रदीप सैनी,सलीम खान,सुशील इन्दौरिया,नन्दलाल सुरोलिया,गिरधारी प्रजापत,कन्हैयालाल चौमाल,मेजर सिंह,नेमीचन्द कासनिया सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button