
झुंझुनू, भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस के उपलक्ष पर 11 से 13 फरवरी तक जिले के समस्त मंडलों पर बूथ स्तर तक भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में चलने वाले निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत झुंझुनू नगर मंडल में स्थानीय छीपियों की ढाणी स्थित जय वीर हनुमान मंदिर परिसर में रानी सती शक्ति केंद्र पर बूथ संख्या 49, 50, 51, 52, 53, 54 का निधि समर्पण अभियान नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें सभी बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में बूध की कार्यकारिणी व बूथ कार्यकर्ताओं ने निधि समर्पण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनने का दावा किया। कार्यकर्ताओं ने नमों ऐप के माध्यम से व कलश में भी निधि का समर्पण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद विजय कुमार सैनी, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, सुशील सिकलीगर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, अजय कुमार हिसारिया, सचिन अग्रवाल, पंकज सैनी, मुकेश सैनी, मुकेश गौड़, दिनेश सेन, अनिल सैनी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।