
स्वामी रूपदास मंदिर परिसर में

सूरजगढ़ (के के गाँधी), कस्बे में इन दिनों चल रहे गणपति महोत्सवो में भक्ति व आस्था की बयार बहती दिखाई दे रही है। गणपति महोत्सव अपने पुरे शबाब पर नजर आने लगे है। कस्बे के वार्ड 12 के स्वामी रूपदास मंदिर परिसर में महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में माँ राज राजेश्वरी सेवक मंडल के तत्वाधान में चल रहा अष्टम गणपति महोत्सव अब पुरे शबाब पर चढ़ने लगा है। महोत्सव में महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं का शैलाब उमड़ने लगा है। महाआरती के दौरान अलग स्थानों से आये भजन कलाकार भजनो की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोर रहे है। बुधवार रात्री धिंगड़िया के सुनील शर्मा ने गणपति बप्पा की मनमोहक व भाव विह्ल प्रस्तुतिया देकर श्रोताओं की झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनो के साथ आयोजित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। क्या आम क्या खास सभी बाबा की भक्ति के रंग रंगे नजर आ रहे है महाआरती व उसके बाद आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों का भी श्रद्धालु जमकर लुत्फ़ उठा रहे है।