ताजा खबरसीकरहादसा

गैस सिलेंडर फटने से 13 लोग झुलसे

शहर के शेखपुरा मोहल्ले में

सीकर, शहर के शेखपुरा मोहल्ले में गुरुवार को गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कुल 13 लोग झुलस गए। सभी घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 9 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर के शेखपुरा मोहल्ले स्थित कुरैशी क्वार्टर में असरार कुरैशी, अजीज अहमद कुरैशी के मकान में सुबह अचानक सिलेंडर फट गया। जिससे आस-पास के मकान भी थरथरा उठे। तेज धमाके से लोग दहशत में आ गए। हादसे में मकान में रहने वाले नंदलाल सिंधी के परिवार सहित कुल 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर दमकल व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से एसके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से 9 लोगों की गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। हादसा इतना भीषण था की किसी को बाहर निकलने का मौक तक नहीं मिला आधा दर्जन लोग 70 फीसदी से अधिक झुलस गए। कुल 13 घायलों में से 9 को तो तुरंत ही जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं एसके अस्पताल में उपचाराधीन घायलों में से कुछ की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उधर, घटनास्थल के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है किस तरह गैस सिलेंडर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। तेज धमाके के साथ ही आग के गुबार ने मकान के बाहर खड़े लोगों को भी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया, जो उधर से गुजर रहा था। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर यज्ञ मिंत्र सिंह देव, विधायक राजेन्द्र पारीक, सीकर एसपी गगनदीप सिंह सहित आलाधिकारी एसके अस्पताल पहुंचे। यहां हादसे में घायलों की स्थिति की जानकारी ली। गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग में कुल 13 लोग झुलस गए। जिसमें 70 वर्षीय अर्जुन दास, 60 वर्षीय नंदलाल, 40 वर्षीय सत्यनारायण, 60 वर्षीय चंद्रमल, 44 वर्षीय वासुदेव, 35 वर्षीय सकिल, 35 वर्षीय श्याम लाल, 35 वर्षीय चेतन दास, 55 वर्षीय लीला देवी को जयपुर रेफर कर दिया। वहीं 22 वर्षीय मनीष, 30 वर्षीय इतिश्री, 32 वर्षीय नवरतन व मनोज का एसके अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार जारी हैं।

Related Articles

Back to top button