
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के दौरान

सूरजगढ (के के गाँधी) उपखंड मुख्यालय पर पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के दौरान गोवर्धन पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे में जगह जगह महिलाओ ने अपने घरो के बाहर गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा अर्चना कर मंगल गीत गाते हुए परिवार में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। उसके बाद गाय के बछड़े से गोवर्धन पर पैर फिरवाकर उसे नष्ट कराते हुए गाय व बछड़े की पूजा भी की गई।