
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर

गुढ़ा गौड़जी [संदीप चौधरी ] आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर गुढ़ा गौड़जी पुलिस थाने में भी थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव ने समस्त स्टाफ को साथ लेकर योग क्रियाए करवाकर अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने बताया कि योग जीवन मे जरुरी है योग करने से सभी रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। कार्यक्रम में अपने शरीर को किस तरीके से निरोग बनाया जाए उन सभी उपायों सहित महत्वपूर्ण व्यायाम के आसन एवं योग अपने जीवन में क्या महत्व रखता है इसकी जानकारी भी स्टाफ को दी गई। आज का मानव शरीर विभिन्न प्रकार के रोगों से जैसे मधुमेह, गैस, एसिडिटी, जोड़ों के दर्द, ह्रदय रोग आदि से दिन प्रतिदिन ग्रसित होता जा रहा है। नित्य प्रतिदिन योग क्रियाए कर अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखा जा सकता है।