चुरूताजा खबरराजनीति

राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का अजेय प्रतिक है हर घर तिरंगा अभियान – अरविन्द इंदौरिया

प्रभात फेरी निकाल कर अभियान के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा द्वारा शहर में हर घर तिरंगा के लिए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाल कर अभियान के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया । भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय बोलते हुए व वंदेमातरम् के नारे लगाते हुए जोशीले अंदाज में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहराते हुए सुर्य सिनेमा हॉल के सामने से लेकर मुख्य मार्गों से होते हुए अशोक स्तम्भ तक प्रभात फेरी निकाली । अभियान के विधानसभा संयोजक दीनदयाल पारीक ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया । भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का अजेय प्रतिक है जिसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा झंडा फहराने के लिए नियमों में छूट दी है, जिससे आम आदमी भी सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगा कर आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र के प्रति कृतज्ञ हो कर मना सकता है । अभियान के संयोजक मनोज हारित व सहसंयोजक मदनलाल सैनी ने सभी आगंतुक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए देश के महापुरुषों व शहीदों को याद रखते हुए नेशन फर्स्ट का संदेश दिया । इस अवसर पर भाजपा नेता भागीरथ सिंह राठौड़, बजरंग गुर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, गौरीशंकर कम्मा, गिरधारीलाल दायमां, मणीराम पंवार, पार्षद रामगोपाल चौधरी, पार्षद प्रहलाद भार्गव, दुर्गादत गोयनका, सांवरमल सैनी, मदन सिंह शेखावत, महेन्द्र गुर्जर गौङ, रमेश पारीक, परमेश्वर प्रजापत, हनुमान बारवाल, दीनदयाल सोनी, प्रकाश चन्द्र पारीक, रामोतार रक्षक, बंशीधर स्वामी, राजीव मंगलहारा, मनोज प्रजापत, गिरधारी चोटिया, महेन्द्र सिंह गोलसर, रोहिताश कम्मा, राजकुमार सोनी, गोपाल गहलोत, ओमप्रकाश पारीक, कालुराम भार्गव, पंडित सुधीर शर्मा, संतोष कुमार जोशी, श्रीकृष्ण सैनी, रामस्वरूप भार्गव, झूमरमल भार्गव, धनराज सैनी, भरत शर्मा, पवन भाटी सहीत सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button