झुंझुनूताजा खबर

शेखावाटी विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली समाज की छात्राओं का किया सम्मान

राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा

झुंझुनू, राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा सैनी समाज की बेटियों को सम्मानित किया गया। नाथ जी के टीला स्थित रामानुजन कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अजय कुमार सैनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण सैनी इस्लामपुर ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सैनी विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय सैनी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सावित्री सैनी जिला संरक्षक जगदीश प्रसाद सैनी थे। 31 मार्च 2023 को कटराथल स्थित शेखावाटी विश्वविद्यालय में हुए दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं का राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने वाली छात्राओं का राष्ट्रीय सैनी सभा ने किया सम्मानित होने वाली छात्रा मनस्वी जादम पुत्री जगदीश प्रसाद सैनी, प्रियंका सैनी पुत्री कृष्ण कुमार, दिव्या सैनी पुत्री रेखा राम सैनी, सेजल सैनी पुत्री विनोद सैनी को माला साफा और सोल उठाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला अध्यक्ष अजय सैनी ने सम्मानित होने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। माता सावित्रीबाई फुले ने सदियों पहले शिक्षा की अलग जगा कर महिला उत्थान को एक नई दिशा दी थी जिसके कारण आज के समय में महिला हर क्षेत्र में काम कर रही है। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रविकांत सैनी जिला महासचिव संजय सैनी अलसीसर सतीश सैनी ओम प्रकाश सैनी किशन लाल सैनी जसकरण सैनी टमकोर दीपक सैनी नंदलाल सैनी प्रियंका सैनी संतोष सैनी दिव्या सैनी नीलम सैनी सुलोचना सैनी कृष्ण सैनी सुमेर सैनी इस्लामपुर हरिन सैनी मानस जादम मनोहर लाल पिंकी धूपिया सावित्री सैनी रामनिवास सैनी विजय गौड़ पार्षद सुभाष चंद कैलाश खडोलिया बीडी सैनी दीनदयाल सैनी आदि लोगों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button