
वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाई
झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू विधानसभा की जन आक्रोश रैली के तीसरे दिन रथ यात्रा का विधानसभा वासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। सोमवार को तृतीय दिवस यात्रा का किशोरपुरा से शुभारंभ हुआ, वहां से जोड़ियां, खुड़ोत, गडानियां, झांझोत, सारी, इकतारपुरा, भामरवासी, पूनियां का केहरपुरा, मालूमपुरा होते हुए माखर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह डीजे के साथ पुष्प वर्षा से जन आक्रोश रैली का स्वागत किया गया तथा रैली के साथ रहे कार्यकर्ताओं ने मार्ग में आने वाली सभी शहीद प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जोडिया ग्राम में विशाल जनसभा हुई जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, रैली संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, सह संयोजक इंद्राज सैनी ,भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, निशित बबलू चौधरी, विनोद झाझडिया, राजीव चौधरी ,सचिन भांभू जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, बनवारी लाल सैनी, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, मंजू चौहान, असगर अली पहाड़ियान , अरुणा सिहाग, सरपंच चरण सिंह, उमेद सिंह धनखड़, राजकुमार मूण्ड सहित अनेक वक्ताओं ने जगह-जगह रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई जनहित योजनाओं का गुणगान किया व राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं, जंगलराज तथा भ्रष्टाचार में लिप्त गलत नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने स्थानीय विधायक राजस्थान के मंत्री ओला पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले 4 वर्षों में विधानसभा के किसी भी ग्राम में किसी के दुख दर्द में शामिल नहीं हुआ है। कोरोनावायरस महामारी के समय भी जनता के दुख दर्द को नहीं समझा। विकास का पहिया पूरी तरह से रुक चुका है। यात्रा में रामनिवास सैनी ,प्रमोद बुडानिया , अभिलेख धनखड़, रणवीर सिंह लोदीपुरा, राजू मारिकसर,दलिप सैनी, राजेश धनखड़, नागेश, उमेद सिंह ,रवि चौधरी, शेर सिंह ,रामस्वरूप, ओमप्रकाश, घनश्याम शर्मा ,ताराचंद, मोहम्मद अनीस, टिल्लू यादव, महेंद्र सिंह जोडिया, महेंद्र सेन ,सूबेदार रूपचंद, महिंद्र मिठारवाल, सुमेर, विनोद ,सुरेंद्र ,दयानंद खुडोत, पंचायत समिति सदस्य विजयपाल, शिवपाल झांझोत, फूल सिंह ,कुलदीप, सुनील पायल, सूबेदार होशियार सिंह, महेंद्र सिंह डीलर सुभाष ,सरपंच मोहर सिंह, सुरपाल सिंह इकतारपुरा , सुभाष जानू, सरजीत सिंह जानू ,ईश्वर सिंह, देवकरण भामरवासी, तरुण शर्मा, संजय पूनिया, सुनील महला, शीशराम पूनिया, विक्रम शेखावत केयरपुरा कला, रुपाराम बामिल, पूर्व सरपंच सुमेर,रणवीर श्योराण, पूर्व सरपंच सुभाष मालूपुरा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर मल स्वामी, पंचायत समिति सदस्य नंदलाल सैनी, दीपक अग्रवाल, सुनील शर्मा अनिल शर्मा माखर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं विधानसभा वासियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।