झुंझुनूताजा खबर

जयश्री गुरव को बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया पुणे जिले का अध्यक्ष

झुंझुंनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ की अनुशंसा पर कार्यालय से आदेश जारी करते हुए जयश्री गुरव को महाराष्ट्र प्रदेश में पुणे जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र के निर्देशानुसार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयश्री गुरव को 30 दिवस में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया है। जयश्री गुरव को यह नियुक्ति उनके मन में विद्यमान राष्ट्रप्रेम, साहित्य और संस्कृति के प्रति प्रेम, सामाजिक सरोकारों को मद्देनजर रखते हुए दी गई है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि जयश्री गुरव महाराष्ट्र में पुणे शहर की रहने वाली हैं। वे काफी समय से सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय हैं। जयश्री गुरव ने श्रमिक संगठनों से जुड़ कर हमेशा गरीब मजदूरों के हितों की रक्षा की है। समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर कई बार जयश्री गुरव को सम्मानित भी किया गया है। संस्थान को उन पर गर्व है। अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता जयश्री गुरव के आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार से जुड़ने के बाद संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को निश्चित ही गति मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पुणे जिले की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से संस्थान को अपेक्षा रहेगी कि वह राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करने के साथ संगठन द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहेंगे। आदर्श समाज के निर्माण में निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे। जयश्री गुरव को पुणे जिले का अध्यक्ष बनाये जाने पर महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा, महासचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार व महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष जानकी पराग नाईक सहित आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button