
जिला प्रशासन को कर रहे है तन-मन- धन से सहयोग

सीकर, जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लडाई में सरकार के सहयोग के लिए भामाशाह, दानदाता, स्वयं सेवी संगठन, शिक्षण संस्थान, संस्थाएं आदि मुख्यमंत्री राहत कोष में तन-मन- धन से सहयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को अभिभाषक संघ सीकर की कार्यकारिणी के अध्यक्ष रणधीर सिंह काजला, सचिव हरिश मिश्रा,कोषाध्यक्ष पीयूश शर्मा ने 2 लाख रूपये का चैक, प्यारे लाल फेनिन, नागर फेनिन रसीदपुरा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख 51 हजार रूपये का चैक जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव को भेंट किया।