झुंझुनूताजा खबरराजनीति

झुंझुनू भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

चिराना स्थित हुकमगढ पैलेस एवं रिसोर्ट में

उदयपुरवाटी, भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक चिराना स्थित हुकमगढ पैलेस एवं रिसोर्ट में आयोजित की गई । बैठक के उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यसमिति का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सीकर सांसद सुमेधानंद ने राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी रखी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने एक दिसंबर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शुरू होने वाली जन आक्रोश रथ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा यात्रा के विधानसभा संयोजक नियुक्त किए तथा जिला प्रभारी गोरधन वर्मा ने संगठनात्मक चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद नरेन्द्र कुमार ने केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने किया।इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनवारी लाल सैनी, विकास शर्मा, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वभर पूनिया , आदि मंच पर मौजूद रहे। कार्यसमिति में वरिष्ठ भा ज पा नेता कुबेर सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर वीरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला महामंत्री राजेश दहिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, राजेंद्र भांबू, राकेश शर्मा, शेर सिंह निर्वाण, सुशीला सीगडा, सुनील लाम्बा, जिला मंत्री मंजू सैनी, सुनीता स्वामी,नीति यादव, रामस्वरूप सैनी,बगड़ चैयरमैन गोविन्द सिंह राठौड़, सूरजगढ़ चैयरमैन पुष्पा गुप्ता, उधोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद झाझडिया, सहकारिता प्रकोष्ठ के मदन लाल सैनी, पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दलीप स्वामी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश पाटन, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सेवाराम गुप्ता, उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर,पूर्व प्रधान गिरधारी खीचड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, मंडल अध्यक्ष किशन सिंह गुर्जर लोहार्गल,प्रकाश सैनी,मनीष शर्मा मुकुंदगढ़, राजेन्द्र कर्णावत कारी, शब्द प्रकाश बियाण नवलगढ़ शहर, भूपेन्द्र सिंह शेखावत बालाजी ग्रामीण, सतपाल मालविया गुढ़ा ,महेश अग्रवाल छापोली,लक्ष्मणराम सैनी उदयपुरवाटी शहर,जतन किशोर सैनी चंवरा, राकेश सोनी बबाई, राजेंद्र नेहरा देवरोड़, सचिन गुप्ता सिंघाणा,सतवीर दौराता पचेरी, महेन्द्र जांगिड कुहाडवास, संजय गोयल सूरजगढ़ शहर, सुरेश शर्मा, होशियार शर्मा,बाबुलालजी वर्मा, नरेन्द्र सिंह राठौड़ पिलानी शहर, ओमप्रकाश सोनी मंड्रेला, मोहनलाल सैनी मंडावा,नरेन्द्र शर्मा मेहाडा, होशियार शर्मा डुलानीया, विकास स्वामी चिड़ावा ग्रामीण, सुरेन्द्र काजला, पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह कुमावत ,के के जानू, बुधराम सैनी, दलीप सैनी, सौरभ सोनी,ललीत जोशी, सावित्री सैनी, ममता शर्मा, मंजू चौहान, सिंघाना की उप प्रधान सरला सैनी, सरपंच नीरु यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button