चुरूताजा खबर

मोदी के “मन की बात” का 114 वां संस्करण सुना

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मण्डल के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 114 वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुना | भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी ने बताया कि मन की बात में मोदी ने जल संरक्षण एवम स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से बताया | इसके अलावा भारत निर्मित उत्पादों की खरीददारी अधिक करके लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने पर बल दिया | उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान में रिकॉर्ड पौधे लगाने पर राजस्थान राज्य की प्रशंसा भी की | सैनी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के पश्चात् शहर के सभी बूथों पर टोलियाँ बनाकर सदस्यता महाअभियान के निमित अधिकतम सदस्य बनाने के लिए संपर्क किया गया | इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम में शक्ति केन्द्रों पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button