
महिला सुरक्षा को लेकर

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी ] महिलाओं तथा बालिकाओं के प्रति बढ़ते अपराध की रोकथाम को लेकर आज बुधवार को महिला सशक्तिकरण टीम द्वारा आत्मरक्षा प्रोजेक्ट का विमोचन किया गया। प्रोजेक्ट आत्मरक्षा का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं में बढ़ रही बलात्कार की घटना को देखते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा की जरूरत महसूस हो रही है जिसको देखते हुए महिला सशक्तिकरण सेवा संस्थान ने यह निर्णय लिया कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रोजेक्ट आत्मरक्षा का अभियान चलाया जाए। जिसमें महिलाओं, बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाए साथ ही आत्मरक्षा किट का भी वितरण महिलाओं को किया जाएगा। बालिकाओं की जागरूकता को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रोजेक्ट आत्मरक्षा एक जनवरी 2020 से लेकर 30 जनवरी 2021 तक चलाया जाएगा जिसमें लगभग 20000 महिलाओं तथा बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें पेपर स्प्रे, मिर्ची स्प्रे महिलाओं को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की सभी सदस्य उपस्थित